गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं, ऑपरेशन “प्रहार’ के अन्तर्गत थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा अवैध गांजा बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 120 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 770/- रुपये बरामद ।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा सख्त कार्रवाई,गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही का विवरण – ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत दिनांक 20.06.2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा गांजा बेचने वाला अभियुक्त मोनू पुत्र दीपक निवासी देवीराम के किराये का मकान पानी टंकी वाली गली कड़कड़ मोडल थाना लिंक रोड़ गाजियाबाद उ०प्र० उम्र 18 वर्ष को 01 किलो 120 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 770/- रुपये के साथ सैक्टर 14 नगर निगम पार्क के पास से समय करीब 23.12 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पछताछ का विवरण,अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की मै गांजा दिल्ली से लाता हूँ मैंने इसमें से कुछ गांजा चलते-फिरते नशा करने वालों को बेंच दिया है जो रुपये बरामद हुए है इसी गांजा के है जिससे अपना घर का खर्चा चलाता हूँ।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता
मोनू पुत्र दीपक निवासी देवीराम के किराये का मकान पानी टंकी वाली गली कडकङ मोडल थाना लिंक रोङ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष बरामदगी 01 किलो 120 ग्राम गांजा,770/- रुपये गांजा बिक्री के। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-अभियुक्त के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर गांजा बरामदगी का एनडीपीएस सम्बन्धी 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम












