गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट द्वारा साइबर सेल थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल 27,000/-रूपये की धनराशि वापस करायी गयी ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
आज दिनांक 13.01.2026 को साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा आवेदिका निवासी थानाक्षेत्र भोजपुर, गाजियाबाद के साथ हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल धनराशि कुल 27,000/- रूपये को आवेदिका को वापस कराया गया।
कार्यवाही का विवरणः-
साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना भोजपुर गाजियाबाद को NCRP पोर्टल के माध्यम से आवेदिका के साथ 27,000 रूपये की ऑनलाइन ठगी (प्रार्थिनी को 30,000/- रू. की फेक ट्रांजैक्शन का फोटो भेजकर आवेदिका से 27,000 रूपये की ठगी की गयी थी।) से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर साइबर सेल थाना भोजपुर, कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदिका के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 13.01.2026 को आवेदिका के साथ हुई साइबर फ्रॉड की कुल 27,000/- धनराशि को वापस कराया गया। आवेदिका व उनके परिजन द्वारा थाना भोजपुर आकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
साइबर सेल थाना भोजपुर कमिश्नरेट गाजियाबाद ।












