गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट सिद्धार्थ गौतम ACP एवं थाना टोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का 48 घंटे में किया खुलासा।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा सर्विलांस व मैनुअल इन्पुट की मदद से हत्या की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस रजिवनं0 UP14DN7289 बरामद,दिनांक 10.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादी मौ० फैजान पुत्र मौ० जहाँगीर निवासी वजीराबाद 9 नम्बर जमजम मेरीज होम वाली गली में दिल्ली द्वारा तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के भाई सोफियान की हत्या कर देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों व मैनुअल इनपुट के आधार पर अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये गये। दिनांक 12/01/2026 को पुलिस टीम द्वारा ठोकर नम्बर 9 पुस्ता रोड ट्रोनिका सिटी के सामने बैरियर लगाकर संघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर ने बताया कि कुछ दिन पहले सोफियान की हत्या के सम्बन्ध में आपके थाने पर जो मुकदमा लिखा है उससे सम्बन्धित 03 अभियुक्त अभी सोनिया विहार से ट्रोनिका सिटी की तरफ एक मोटर साईकिल से आने वाले हैं। यदि सतर्कता पूर्वक चैकिंग की जाये तो पकडे जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम को ब्रीफ करके सतर्कता पूर्वक बैरियर लगाकर चैकिंग प्रारम्भ की गयी। कुछ समय बाद मोटरसाईकिल पर 03 व्यक्ति आते हुये दिखायी दिये। पुलिस द्वारा सन्देह होने पर रोकने का प्रयास किया गया तथा तीनों व्यक्ति को घेरकर मौके पर ही पकड लिया लिया गया।
अभियुक्तगण का नाम पता पूछा तो उनके द्वारा अपना नाम ।
1.संदीप बैसोया पुत्र धर्मवीर बैसोया निवासी गली नं0 13 मकान नं0 05, हनुमान चौक जगतपुर थाना वजीराबाद दिल्ली मूल पता ग्राम खडखडी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष
2. दिव्याशु उर्फ रौकी पुत्र मनोज कुमार निवासी राज कालोनी चमन विहार निकट जीतू का ऑफिस थाना अंकुर विहार गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष
3. साहिल उर्फ बल्लू पुत्र मोईन शेख निवासी गली नं0 03 विजय विहार थाना अंकुर विहार गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष बताया, जिनको मौके पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से हत्या व आला कत्ल की बरामदगी हेतु पूछताछ की गयी तो अभियुक्त संदीप बैसोया व दिव्यांशु उर्फ रौकी ने बताया कि हमने दिनांक 06/01/2026 की शाम को सोफियान की हत्या करने के बाद जैन कालोनी हर्रमपुर वाले जंगल की झाडियो के अन्दर तमंचे को छुपा दिया था।अभियुक्तगण के बताये अनुसार जैन कालोनी हर्रमपुर वाले जंगल मे टंकी के पास सडक के किनारे बनी एक पुलिया के पास झाडियो के नजदीक पहुँचकर आला कत्ल को तलाश किया जा रहा था तभी अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्तगण संदीप बैसोया व दिव्याशु उर्फ रौकी ने छुपाये तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त संदीप बैसोया व दिव्यांशु उर्फ रौकी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गये। अभियुक्तगण संदीप बैसोया व दिव्यांशु उर्फ रौकी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण संदीप बैसोया, दिव्याशुं उर्फ रौकी, साहिल उर्फ बल्लू व मृत्तक सोफियान आपस में एक दूसरे को काफी समय से जानते है तथा एक दूसरे के परिचित है। अभियुक्तगण का मृत्तक सोफियान से काफी समय से रूपये के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था, अभियुक्तगण जब भी मृत्तक सोफियान से अपने दिये गये रूपये की मांग करते थे तो सोफियान उनके साथ गाली गलौज करता था तथा उनको जान से मारने की धमकी देता था। दिनांक 06/01/2025 को शाम के समय तीनों अभियुक्त के द्वारा लूट करने का बहाना बनाकर सोफियान को अपने साथ मोटरसाईकिल पर जैन कालोनी वाले जंगल हर्रमपुर के पास लेकर गये तथा मौका पाकर सोफियान के ऊपर तमचों से फायर कर दिया गया जिससे सोफियान की मौके पर मृत्यु हो गयी, उसके बाद तमंचो को वही पास में जंगल में छुपाकर सभी अभियुक्त भाग गये। गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण का नाम व पत्ता-1. संदीप बैसोया पुत्र धर्मवीर बैसोया निवासी गली नं0 13 मकान नं005, हनुमान चौक जगतपुर थाना वजीराबाद दिल्ली मूल पता ग्राम खडखडी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष
2. दिव्याशुं उर्फ रौकी पुत्र मनोज कुमार निवासी राज कालोनी चमन विहार निकट जीतू का ऑफिस थाना अंकुरविहार गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष 3. साहिल उर्फ बल्लू पुत्र मोईन शेख निवासी गली नं0 03 विजय विहार थाना अंकुर विहार गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष बरामदगी,
1. घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
2. घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस रजि०नं UP14DN7289आपराधिक
इतिहास/पंजीकृत
अभियोग-अभियुक्त संदीप बैसोया के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर हत्या का
01 अभियोग, पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने का
01 अभियोग, थाना लोनी पर हत्या का
01 अभियोग, अभियुक्त दिव्यांशु उर्फ रौकी के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर हत्या का
01 अभियोग, पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने का
01 अभियोग, अभियुक्त साहिल उर्फ बल्लू के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर हत्या का
01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












