गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट,श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार आज दिनांक 31.07.2026 को श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन एवं जनसामान्य के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें