साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 56,940/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाददिनांक 10.08.2025 को साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्ररेट गाजियाबाद की टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल शिकायत संख्या 33108250092407 आवेदक श्री हुकुम सिंह भाकुनी निवासी शालीमार गार्डन एक्स 2 थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद के साथ हुए UPI रिटेलेड साइबर फ्रॉड में ठगी गयी कुल धनराशि 56,940/- रूपये की धनराशि ट्रांसफर करने के सम्बन्ध में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी।
कार्यवाही का विवरण: साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना शालीमारगार्डन कमिश्नरेट,गाजियाबाद को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से दिनांक 10.08.2025 को आवेदक श्री हुकुम सिंह भाकुनी निवासी शालीमार गार्डन एक्स 2 थाना शालीमार गार्डन कमि० गाजियाबाद के साथ 56,940/- रूपये का UPI रिटेलेड साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी
जिस पर साइबर सेल थाना शालीमार गार्डन कमिश्ररेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई आनलाइन ठगी की धनराशि को बैंको से पत्राचार कर होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद दिनांक 02.01.2026 को आवेदिका उपरोक्त के साथ हुई साइबर फ्रॉड की धनराशि 56,940/- रू० को वापस कराया गया
आवेदक उपरोक्त द्वारा थाना शालीमार गार्डन पर आकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमःथाना शालीमार गार्डन साइबर सेल.
ये भी पढ़ें नोएडा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती












