गाजियाबाद: वेव सिटी एसीपी के नेतृत्व में पैदल गश्त, जरूरतमंदों को कंबल वितरण

गाजियाबाद: वेव सिटी एसीपी के नेतृत्व में पैदल गश्त, जरूरतमंदों को कंबल वितरण

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वेव सिटी श्रीमान प्रिय श्री पाल द्वारा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

इस दौरान थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की प्रभारी निरीक्षक (SHO) सरिता मलिक भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं। पैदल गश्त के दौरान आसपास के मार्केट, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों से संवाद किया गया।

ठंड के प्रकोप को देखते हुए पुलिस द्वारा मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों एवं परिवारों को कंबल वितरित किए गए, ताकि कोई भी ठंड से प्रभावित न हो। यह अभियान पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।

ये भी पढ़ें नए वर्ष के अवसर पर बुजुर्ग व जरूरतमंदों को कंबल व शॉल वितरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें