मारपीट मामले में गिरी गाज, डॉ. अनुराग तिवारी का तबादला – डॉ. अभिषेक सिंह ने लिया प्रभार
मारपीट मामले में अधीक्षक अनुराग तिवारी का तबादला, अभिषेक सिंह ने संभाला सीएचसी कौड़िहार का प्रभार
प्रयागराज। कौड़िहार ब्लॉक अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार के अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। 12 अगस्त को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे शराब के नशे में जूनियर डॉक्टर से मारपीट और गाली-गलौज करते दिखे थे। इस मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों ने त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की थी।
जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की और सभी आरोपों को सत्य पाया। इसके बाद डॉ. अनुराग तिवारी का तबादला सीएचसी बहरिया कर दिया गया, जबकि सीएचसी कौड़िहार का नया प्रभार डॉ. अभिषेक सिंह को सौंपा गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा चार्ज नहीं सौंपे जाने के कारण सीएमओ प्रयागराज ने सीधे डॉ. अभिषेक सिंह को चार्ज प्रदान किया। आज जब डॉ. अभिषेक सिंह ने सीएमओ से चार्ज लेकर सीएचसी कौड़िहार पहुंचकर पदभार संभाला तो स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने उनका फूल-मालाओं और गुलदस्ते से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, एटा में विज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन












