“वर्तमान युग” राष्ट्रीय पत्रिका एवं चैनल के पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन रविवार को जानकी सभागार, कवि नगर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर क्षेत्र













गाजियाबाद, 5 अप्रैल 2026।को वर्तमान युग” राष्ट्रीय पत्रिका एवं चैनल के पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन रविवार को जानकी सभागार, कवि नगर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही और देर रात तक काव्य की रसधारा बहती रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अतुल गर्ग (सांसद) गाजियाबाद ने की।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज (पीठधीश्वर श्री दूधीश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर), प्रो. पवन सिन्हा जी योग गुरु, श्री अनिल अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद, श्री पृथ्वी सिंह कसाना वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष भाजपा शामिल रहे। कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों एवं शायरों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। प्रमुख रूप से श्री विजेंद्र सिंह परवाज़, श्री अनिल अग्रवंशी, श्री राजेश त्रिपाठी, सुश्री नंदिनी श्रीवास्तव, श्री प्रमोद शर्मा ‘बेफिक्र’, श्री अमित कुमार ‘यश’ एवं श्री राज कौशिक ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। आयोजन विशाल कौशिक संपादक “वर्तमान युग” एवं समस्त टीम मेंबर मनुराज कौशिक सह संपादक, राजीव आनंद, अनुभव गोयल, शिवम्, अभिषेक, प्रशांत के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के उपरांत रात्रि में भोजन की भी व्यवस्था की गई।विशाल कौशिक संपादक वर्तमान युग मीडिया












