कुण्डा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र व समाजसेवी हुए शामिल

कुण्डा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में छात्र व समाजसेवी हुए शामिल

संवाददाता अमित पांडेय

कुण्डा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीसीएस कोचिंग कुण्डा की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर छात्रों, युवाओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सुबह 9 बजे टीसीएस कोचिंग परिसर से हुई। यात्रा भगवान तिराहा, कबड़ियागंज होते हुए पुनः टीसीएस कोचिंग परिसर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं समाजसेवी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।

टीसीएस कोचिंग के संचालक शक्ति ओझा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी छात्रों, युवाओं और समाजसेवियों का आभार जताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें