गुटखा पर बढ़ा GST, प्रतापगढ़ में बढ़ी कीमतें; ओवररेटिंग की शिकायतें तेज
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी दर 40 प्रतिशत किए जाने के बाद जिले के बाजारों में गुटखा और सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खुदरा दुकानों पर ₹4 से ₹5 का गुटखा ₹6–₹8 में और ₹10 की सिगरेट ₹12–₹15 तक बिकने की शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ स्थानों पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों और ग्रामीण इलाकों की पान दुकानों पर ग्राहकों ने बढ़े दामों को लेकर नाराजगी जताई। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि पैकेट पर नई एमआरपी अंकित है तो वह स्वीकार्य है, लेकिन पुरानी छपी कीमत से अधिक वसूली कानूनन गलत है। दूसरी ओर छोटे दुकानदारों का तर्क है कि थोक विक्रेताओं ने पहले ही आपूर्ति दर बढ़ा दी है, जिससे उन्हें महंगे दाम पर माल खरीदना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार नई टैक्स व्यवस्था लागू होने के बाद कंपनियों ने कीमतों में संशोधन किया है, जिसका असर सीधे खुदरा बाजार पर पड़ा है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार किसी भी पैकेज्ड उत्पाद को निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से












