प्रतापगढ़। नगर पंचायत कटरा, मेदनीगंज के मनोनीत पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी, जिला महामंत्री श्री हरिश्चंद्र मिश्रा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीता देवी जी, उपजिलाधिकारी महोदया नैन्सी सिंह जी, श्री दिनेश गुप्ता जी, श्री इंद्र प्रताप तिवारी जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री उमा प्रकाश अग्रहरी जी, पूर्व नगर पंचायत प्रतिनिधि श्री लल्लू जी, नगर पंचायत प्रतिनिधि श्री अजय कुमार गुप्ता (ननके) जी, श्री रवि गुप्ता जी, कार्यक्रम संचालक श्री अनूप उपाध्याय जी, मंडल महामंत्री सदर श्री हरिश्चंद्र मिश्रा जी, सभासद श्री अमित सोनी जी, श्री मनोज अग्रहरी (विष्णु) जी, श्री अभिषेक चौरे जी सहित सम्मानित सभासदगण एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।।












