काले घने बालों की चाहत में गई जान: हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत, डॉक्टर पर FIR दर्ज
कानपुर: यूपी के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट करवाने गए एक सरकारी इंजीनियर की जान चली गई। मामला पनकी पॉवर प्लांट में तैनात इंजीनियर विनीत दुबे (36) की मौत का है, जो एक निजी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगते ही उनके चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
यह घटना पनकी क्षेत्र स्थित एक निजी क्लिनिक की है, जहां डॉ. अनुष्का तिवारी हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कर रही थीं। इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद विनीत की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण विनीत की जान गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए डॉक्टर अनुष्का तिवारी पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विनीत की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। यह मामला एक बार फिर सौंदर्य उपचार और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं में लापरवाही की ओर इशारा करता है।
ये भी पढ़ें फायरिंग में BSF के वीर सिपाही दीपक चिमंगखाम शहीद, पूरे सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार












