मेहनत लाई रंग: SNS स्कूल के छात्रों ने शानदार अंकों से बढ़ाया मान।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ।S.N.S पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, आयुष सोनी बने टॉपर।भिवनी ग्राम सभा में स्थित श्री मती नगीना सूर्य नारायण सिंह (S.N.S.) पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने।CBSE बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। टॉपर्स की सूची जारी होते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।।इस वर्ष कक्षा 10 में आयुष सोनी ने 96.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं निधि यादव (93.7%), कशिश सोनी (92.8%) और सृष्टि यादव (89.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।अन्य सफल छात्रों में श्रेया पटेल (89.0%), आयुष दूबे (88.5%), सागर श्रीवास्तव (88%), ईशान जायसवाल (83%) और कार्तिकेय पाण्डेय (83%) शामिल रहे, जिन्होंने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता।विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
ये भी पढ़ें संग्रामगढ़ में इंद्राणी इंटर कॉलेज के पीछे भीषण आग, मचा हड़कंप












