फतेहपुर: धर्मध्वजा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

धर्मध्वजा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

  • मलवा की विवादित मस्जिद को लेकर प्रशासन चौकन्ना
  • भारी पुलिस बल की हुई तैनाती, लगाए गए बैरियर

फतेहपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) अपनी 61वीं वर्षगांठ धूमधाम से मना रही है। मलवां विकासखंड के चौडगरा क्षेत्र में प्रस्तावित धर्मध्वजा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई थानों से पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग भी मुस्तैद है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। गैर जनपद की पुलिस टीम की भी तैनाती की गई है। विवादित मस्जिद के समीप बैरियर लगाए गए हैं।फतेहपुर: धर्मध्वजा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

बताते चलें कि बीते वर्ष मलवा की एक मस्जिद को खासा बवाल हुआ था। वीएचपी और बजरंग दल ने आवाहन किया था जिसके बाद हजारों लोग पहुंच गए थे, जिसके बाद वहां पुलिस से झड़प हुई थी। वीएचपी के नेताओं का आरोप था कि उक्त मस्जिद तालाब की जमीन में अवैध तरीके से बन रही है जिसके बाद जांच में तालाब की जमीन पर ही उक्त मस्जिद का निर्माण पाया गया था। लेकिन मुस्लिम पक्ष इस मामले को हाईकोर्ट लेकर चले गए। किसी बवाल के अंदेशे से निपटने के लिए मलवा में भारी फोर्स लगाई गई है। डीएम रवींद्र सिंह व एसपी अनूप सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और बैरियर की ड्यूटी आदि चेक की।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा ध्वज, गीत-संगीत और ध्वनि वादन के साथ मलवां पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, भगत सिंह जैसी वीर विभूतियों की झांकियां और राम दरबार, शिव-पार्वती जैसे धार्मिक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गाजे-बाजे और उत्साह से ओतप्रोत माहौल में यात्रा सम्पन्न कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित बने अपराधियों के लिए खौफ़ का दूसरा नाम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया