सिद्धार्थनगर में बिस्कोहर–सिंगार जोत रोड जर्जर, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत

सिद्धार्थनगर में बिस्कोहर–सिंगार जोत रोड जर्जर, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत

बिस्कोहर से सिंगार जोत मार्ग की सड़क बदहाल, मरम्मत न होने से जनता परेशान

संवाददाता मोहम्मद भिखूल्लाह. सिद्धार्थनगर: जिले के बिस्कोहर से सिंगार जोत मार्ग की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और डामर उखड़ चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क जब से बनी है, तब से अब तक एक बार भी रिपेयरिंग नहीं हुई। आए दिन इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में सड़क की हालत और भी बिगड़ जाती है जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।

सिद्धार्थनगर में बिस्कोहर–सिंगार जोत रोड जर्जर, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत
सिद्धार्थनगर जिले के बिस्कोहर-सिंगार जोत मार्ग की टूटी-फूटी सड़क

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना किसान, छात्र और आम लोग गुजरते हैं लेकिन खराब सड़क उनकी परेशानी बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: धर्मध्वजा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal