दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी फरियादी बनकर जनसुनवाई में पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उनके बाल खींचने और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की।
बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चोट आई है। सुरक्षा में इस तरह की चूक बेहद गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।
फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें सिद्धार्थनगर में बिस्कोहर–सिंगार जोत रोड जर्जर, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत












