एटा: किसानों ने एसडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला, फर्जी मुकदमे वापस लेने की उठी मांग

एटा: किसानों ने एसडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला, फर्जी मुकदमे वापस लेने की उठी मांग

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। जनपद एटा के जलेसर विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय पर किसानों ने बुधवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किया। किसानों का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर दी और कर्मचारियों को भी धरना स्थल पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया।

किसानों ने कहा कि उन पर झूठे व फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों को बेवजह परेशान करते हैं और उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। बिजली विभाग किसानों से मनमाने तरीके से वसूली करता है और विरोध करने पर मुकदमे लाद देता है। यही कारण है कि अब किसान सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। नारेबाजी के बीच एसडीओ कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) की प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं—

1. किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए।

2. विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगे।

3. किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला एटा जिले के जलेसर एसडीओ कार्यालय का है, जहां आंदोलन फिलहाल जारी है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal