साहित्य चेतना समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ संपन्न
ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी
गाजीपुर।साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के स्वामी विवेकानन्द काॅलोनी स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता सुदृष्टि बाबा पी.जी.काॅलेज रानीगंज,बलिया के प्राचार्य डाॅ.सन्तोष कुमार सिंह ने की।प्रथम चरण में हुई कवि-गोष्ठी में जहाँ कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से वर्तमान परिवेश को रेखांकित किया,वहीं द्वितीय चरण में गायकों ने अपने गीत-संगीत से श्रोताओं को रससिक्त कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संजय पाण्डेय की वाणी वन्दना से हुआ।युवा कवि मनोज यादव ‘बेफ्रिक’ ने ‘सुबह की लालिमा में,किसी के लाल ने,किसी के लाल को,लाल कर दिया’ सुनाकर श्रोताओं की ढेर सारी तालियाँ बटोरीं।युवा कवि अभिमन्यु यादव की पंक्तियाँ ‘तुम्हारे नजदीक आकर हमने,इस जहाँ को भुला दिया है’ खूब सराही गईं।सुपरिचित गीतकार नागेश कुमार मिश्र ने ‘अँधेरी रातों का बादल हुआ हूँ,है मेरा चांद कहाँ पागल हुआ हूँ ‘ सुनाकर अतीव प्रशंसा अर्जित की।वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने ‘एक सज्जन से मुहल्ले के बच्चे जब,होलिकोत्सव का चंदा माँगने लगे,बिना रंग लगाये ही तब,उनके चेहरे पर लाल-पीले रंग छाने लगे’ सुनाकर श्रोताओं को गुदगुदाया।ओज के कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने ‘यह सच है कि आतंकवाद का ताण्डव कम नहीं होगा,फिर भी मादरे वतन की कसम,देश की एकता को विखंडित नहीं होने देंगे’ सुनाकर श्रोताओं में ओजत्व का संचार किया।शशांक शेखर पाण्डेय ने गुरु वन्दना प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनन्दित किया।द्वितीय चरण में सेन्ट जाॅन्स स्कूल की संगीत शिक्षिका माया नायर,डाॅ.सन्तोष कुमार सिंह,संजू पाण्डेय,कुसुम दूबे आदि ने गीत,गजल एवं भजन सुनाकर श्रोताओं को अपने सुर,लय एवं ताल पर झूमने के लिए विवश कर दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक राय,दौलत गुप्ता,दिलीप आर्य,संगीता तिवारी,स्नेहा तिवारी,दीनानाथ चतुर्वेदी,राघवेन्द्र ओझा,राजीव मिश्र,अशोक गुप्ता,विजय मिश्र,रंगजी सिंह,अमित श्रीवास्तव,संजय दूबे,अंकुर,अंकित,कृष्णा आदि उपस्थित थे।संचालन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
ये भी पढ़ें सभी राशनकार्ड धारकों को 15 मार्च तक ई0के0वाई0सी0 करवाना अनिवार्य: जिला खाद्ïय एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी













