माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक ने किया जनपद में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण, की प्रगति समीक्षा बैठक
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर












बच्चों को ज्ञानवान के साथ—साथ संस्कारवान बनाना भी हमारी जिम्मेदारी: माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक
जनपद का हर युवा भविष्य में देश के विकास में अहम भूमिका निभायें: माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक
हर व्यक्ति को पेयजल, विद्युत, सीवर, अच्छी सड़कें उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी: माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय द्वारा प्रेरणा स्थल 80 फुट रोड़, विक्रम एन्क्लेव, वार्ड—37 शालीमार गार्डन, साहिबाबाद में महापुरूषों की विभिन्न प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। उसके पश्चात सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें नंदी/नंदिनी गौशाला का निरीक्षण, एम0एम0जी0 जिला अस्पताल का निरीक्षण, निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण के साथ जानकी आॅडिटोरियम, रामलीला ग्राउण्ड, कविनगर गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।तदोपरांत विकास भवन में पहुंचने पर “मिशन शक्ति गैलरी” का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी महोदय सहित अन्य अधिकारियों द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री, विधायक गणों सहित अन्य गणमान्यों को पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़कार एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक द्वारा जनप्रतिनिधियों श्री अतुल गर्ग सांसद, श्रीमती ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ.मंजू सिवाच विधायक, श्री संजीव शर्मा विधायक, श्री नन्द किशोर गुर्जर विधायक, श्री अजीत पाल त्यागी विधायक, श्री मयंक गोयल भाजपा महानगर अध्यक्ष, श्री चैन पाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अधिकारियों में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, डीसीपी श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन सहित अन्य अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यों से जनपद में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाऐं एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी।
माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक जीएमडीआईसी को निर्देशित किया कि किसी भी उद्योगकर्ता को उनके कार्य में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होने कहा कि एमएसएमई में पंजीकृत उद्यमी को मिलने वाली सभी सरकारी सुवधाऐं मुहैया करवाई जाएं, शासन स्तर पर उन्हें कोई भी समस्या ना आने पाएं साथ ही उन्हें माल के खरीद—फरोख्त में मदद की जाएं। उन्होने जल निगम को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति को शुद्ध जल उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, इस सम्बंध में कोई भी कोताही ना बरती जाएं, कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत किये जाने वालें कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाएं। जिन सड़कों को आपके द्वारा खराब किया जाता है उन्हें नियमानुसार सही करवाया जाएं। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पंचायतों में पंचायती भवन बनाया जायें और सभी में पंचायत सहायक नियुक्त किये जाऐं। ग्राम पंचायतों में आॅपन जिम, आॅपन बैठकों का हर माह आयोजन किया जाएं। लोगों में बच्चों को शिक्षा सहित संस्कारवान बनाये जाने हेतु प्रेरित किया जाएं। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी स्वास्थ्य केन्द्र खुले रहे और उसमें स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहें, हर स्वास्थ्य केन्द्र पर सभी दवाईयां एवं स्टाफ उपलब्ध रहे। उन्होने कहा कि जहां चिकित्सक नहीं हैं वहां चिकित्सकों की भर्ती कराई जाएं।जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ का इन्टरव्यू लिया जाएं और शासन को नियुक्ति की स्वीकृति हेतु पत्र लिखा जाएं। जिला अस्तपाल में एक बर्न यूनिट बनाई जायें जिससे लोगों को समस्या ना हों। अस्पतालों में खराब वाहन व स्क्रैप को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही से खत्म किया जाएं। वाहन चालकों हेतु निविदा निकालते हुए नियमानुसार भर्ती करवाई जाऐं। उन्होने नगर निगम को निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेन्डरों को ऐसे स्थानों पर दुकान दी जाएं जहां उनकी दुकाने सही चलें और यातायात भी प्रभावित ना होने पाएं। सभी स्ट्रीट वेन्डरों के लिए किसी स्कीम के तहत एक समान दुकानें दिलवाई जाएं जिससे शहर की सुन्दरता बढ़ें और उन्हें भी सुविधा उपलब्ध हो। उन्होने सेतु निगम, जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त किया जाएं, जहां कार्य रूका हुआ है उसे समयान्तराल में पूर्ण करवाया जाऐं। उन्होने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि किसी भी बच्चें को स्कूलों में कोई असुविधा ना होने पाएं। बच्चों को ज्ञानवान के साथ—साथ संस्कारवान भी बनाया जाएं। स्कूलों में पीटी का पीरियड में खेल—कूद करायी जिससे, जिससे बच्चों का मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी और बेहतर तरीके से हो। हमें जनपद गाजियाबाद को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में ही नहीं अपितु देश में भी नम्बर वन पर लाना है। जनपद का हर युवा भविष्य में देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें इसके लिए हमें उसे अभी से तैयार करना है, यह हम सभी की जिम्मेदारी हैं। उन्होने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में क्राइम ना बढ़े इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएं। चौकी स्तर पर पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएं कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार से क्राइम ना होने पाएं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सही करने हेतु ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएं। यदि आपके पास स्टाफ की कमी है तो पीआरडी, होमगार्ड सहित अन्य जवानों की तैनाती की जाएं। इसके लिए आप लोगों माइक्रो प्लानिंग करनी होगी। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में कराये गये विकास कार्यों जैसे पीएम सूर्य घर, तालाबों को सौन्दर्यकरण, दिव्यांगजनों की सहायता, रोजगार क्षेत्र में कराये गये कार्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अंत में माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक पीएम स्वानिधि लाभार्थियों, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट, रोजगार परक ऋण योजनान्तर्गत लाभार्थियों को चैक वितरित किये गये।












