एटा के जलेसर में पुनहैरा बम्बा की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल संकट

एटा के जलेसर में पुनहैरा बम्बा की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल संकट में ओवरफ्लो पानी से किसान मायूस, वायरल वीडियो के जरिए प्रशासन से लगाई गुहार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा: जनपद एटा की तहसील जलेसर अंतर्गत पुनहैरा बम्बा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था की गंभीर अनदेखी अब किसानों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बम्बा की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में फैल गया है, जिससे सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से बम्बा की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, जिसकी वजह से हर बार पानी का बहाव अनियंत्रित हो जाता है। इस बार हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि खेतों के साथ-साथ आसपास के गांवों पर भी जलभराव का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि घने कोहरे के बीच बम्बा उफान पर है और उसका पानी खेतों में घुसकर फसलों को डुबो रहा है। नहर किनारे बनी पगडंडियां और कच्चे बांध पानी के दबाव से कमजोर पड़ते जा रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

किसानों का कहना है कि यदि समय रहते बम्बा की तत्काल सफाई और पानी के प्रवाह पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो नुकसान कई गुना बढ़ जाएगा। कुछ ग्रामीणों ने चिंता जताई कि पानी यदि गांव की ओर बढ़ा, तो मकानों तक पहुंचकर जन-धन की भारी क्षति हो सकती है।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा,

“हमारी महीनों की मेहनत पानी में बह रही है। बम्बा की सफाई और मरम्मत वर्षों से लंबित है। यदि प्रशासन ने अब भी ध्यान नहीं दिया, तो हम मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।”

घटना को लेकर क्षेत्र में किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन से मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने, बम्बा की तत्काल सफाई कराने, पानी का बहाव नियंत्रित करने और फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्रता से संज्ञान लेकर किसानों को राहत प्रदान करता है, क्योंकि देरी होने पर स्थिति और अधिक विकराल रूप ले सकती है।

ये भी पढ़ें हवा में डगमगाया सेना का प्रशिक्षण विमान, प्रयागराज में तालाब में गिरा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal