कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एसपी ने किया पैदल गश्त

कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एसपी ने किया पैदल गश्त

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी। शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने कचहरी परिसर में पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी ने पैदल गश्त के दौरान कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। गश्त के दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों को चेक कराया और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए एसपी ने आम लोगों, वकीलों और फरियादियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा सुरक्षा को लेकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुरक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि इस तरह की पैदल गश्त का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर का है।

ये भी पढ़ें एटा के जलेसर में पुनहैरा बम्बा की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल संकट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें