IGRS निस्तारण में ट्रांस हिंडन जोन अव्वल, सातों थानों के IGRS प्रभारियों को मिला सम्मान

IGRS निस्तारण में ट्रांस हिंडन जोन अव्वल, सातों थानों के IGRS प्रभारियों को मिला सम्मान

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी

पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के अंतर्गत ट्रांस हिंडन जोन ने IGRS निस्तारण माह दिसंबर 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन अभिमन्यु निमिष पाटिल द्वारा जोन के समस्त सातों थानों के IGRS प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ट्रांस हिंडन जोन के सभी थानों ने टीमवर्क, सतत मॉनिटरिंग और जिम्मेदार कार्यशैली का परिचय देते हुए IGRS शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप जोन को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डीसीपी ट्रांस हिंडन ने सभी IGRS प्रभारियों व थाना स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

सम्मान समारोह के दौरान सभी सातों थानों के IGRS प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और उनके कार्य की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में जोन के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित स्टाफ मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal