थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम की बड़ी कार्यवाही, अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश

प्रतापगढ़ पुलिस का प्रहार: अवैध अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती, खेत में उगाई जा रही अफीम बरामद सूचना पर त्वरित एक्शन, पुलिस ने पकड़ी अवैध अफीम की खेती थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम की सक्रियता से अफीम की अवैध खेती का खुलासा

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पट्टी पुलिस व जनपदीय स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर ग्राम धनगर सराय छिवलहा में लहलहा रही अफीम की अवैध फसल को बरामद कर जमींदोज कर दिया है। जनपद में अपराध की कमर तोड़ने हेतु जारी “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनगर सराय छिवलहा में प्रतिबंधित अफीम की खेती की जा रही है। थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज श्री प्रदीप कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी बंधवा श्री अनीश कुमार यादव एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से चिन्हित स्थल पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान खेत में भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिसे अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव द्वारा गुपचुप तरीके से उगाया जा रहा था।

कार्यवाही का विवरण: प्रशासनिक एवं विधिक प्रक्रिया:-

मौके पर सत्यापन: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी तहसीलदार एवं राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। फसल का विनिष्टीकरण: अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अफीम की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट (Eradicate) कराया गया। अभियुक्त पर शिकंजा: खेत को बटाई पर लेकर अवैध धंधा करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट की कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

तत्पश्चात अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व० रामदुलार यादव निवासी ग्राम धनगर सराय छिवलहा, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।।जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी है तथा इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।।

पुलिस टीम:

थाना पट्टी पुलिस- उ0नि0 प्रदीप कुमार मौर्य (प्रभारी चौकी पृथ्वीगंज), उ0नि0 अनीश कुमार यादव (प्रभारी चौकी बंधवा) मय थाना पट्टी पुलिस बल।

स्पेशल टीम:- निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह, हे0का0 महेश सिंह, का0 राकेश कुमार सरोज, का0 वीरेंद्र यादव।।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों और इस अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों की संपत्तियों और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें