जनपद एटा में नववर्ष से पहले एटा में हाई अलर्ट, ASP श्वेताभ पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

जनपद एटा में नववर्ष से पहले एटा में हाई अलर्ट, ASP श्वेताभ पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। आगामी नववर्ष के अवसर पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान ASP श्वेताभ पाण्डेय के साथ क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अलीगंज एवं क्षेत्राधिकारी सकीट भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ASP श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन नववर्ष को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें