प्रगति मैदान में हुआ संस्था सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान हमीरपुर की पुस्तक सर्वोदय साझा संग्रह का लोकार्पण

प्रगति मैदान में हुआ संस्था सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान हमीरपुर की पुस्तक सर्वोदय साझा संग्रह का लोकार्पण,जनपद वासियों में ख़ुशी की लहर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर।प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में लेखक मंच के भव्य कार्यक्रम में हमीरपुर की संस्था सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान हमीरपुर की पुस्तक सर्वोदय साझा संग्रह का लोकार्पण किया गया

यह कार्यक्रम सर्वोदय साहित्य संस्थान हमीरपुर के प्रबंधक कमल किशोर “कमल”की मौजूदगी में भारत और विश्व के जाने माने साहित्यकार गरिमामयी उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए।

उक्त पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली के स्वतंत्र प्रकाशन ने किया।प्रकाशक सुशील स्वतंत्र ने पुस्तक के सफल संपादन के लिए प्रबंधक कमल किशोर सहित साझा संग्रह में शामिल सभी रचनाकारों को हार्दिक बधाई प्रेषित की।सर्वोदय साझा संग्रह के सफल लोकार्पण की सूचना पाकर संस्था के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष पंकज अनुराग, उपाध्यक्ष कंचन गुप्ता एवं रणविजय चक्रवर्ती,संरक्षक देवीदीन अविनाशी, सदस्य देवनारायण सोनी, संदीप कुमार, रामराज एवं उप प्रबंधक देशराज रचनाकार सहित जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह पुस्तक शिक्षक एवं कवि कमल किशोर के संपादकत्व में संस्था द्वारा प्रकाशित पहली पुस्तक है।

ये भी पढ़ें किसान यूनियन टिकैत गुट ने मेला रामनगरिया में समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें