पहली नौकरी पर 15 हजार का प्रोत्साहन, सरकार का युवाओं को नया साल से पहले बड़ा तोहफा
नई दिल्ली।नए साल से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार अब ऐसे युवाओं को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी, जो पहली बार औपचारिक रोजगार में शामिल होंगे और जिनका पहली बार EPFO खाता पंजीकृत होगा।
यह निर्णय प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लिया गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा की। मंत्रालय के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य युवाओं को संगठित क्षेत्र से जोड़ना और रोजगार के साथ सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।सरकारी बयान में कहा गया है कि बड़ी संख्या में युवा अब भी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। नई योजना के जरिए उन्हें औपचारिक रोजगार की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वे भविष्य निधि, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
EPFO से जुड़ना अनिवार्य
योजना का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा, जो पहली बार नौकरी करेंगे और जिनका नाम पहली बार EPFO के अंतर्गत दर्ज होगा। सरकार का मानना है कि इससे रोजगार के आधिकारिक आंकड़ों में भी पारदर्शिता आएगी।
युवाओं को सीधा फायदा
विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला नए साल में रोजगार को गति देगा और नौकरी की शुरुआत करने वाले युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करेगा।योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार pmvbry.labour.gov.inवेबसाइट पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद से अयोध्या तक ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा












