इंदिरापुरम नीति खण्ड-3, पीपल चौक स्थित बालाजी स्वीट्स में ढोकले में निकला कीड़ा, कई लोगों के सामने हुआ खुलासा

इंदिरापुरम नीति खण्ड-3, पीपल चौक स्थित बालाजी स्वीट्स में ढोकले में निकला कीड़ा, कई लोगों के सामने हुआ खुलासा

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

ग़ाज़ियाबाद। इंदिरापुरम नीतिखंड तीन पीपल चौक स्थित बालाजी स्वीट्स की दुकान पर खाद्य गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंद्रह मई दो हज़ार छब्बीस को शाम करीब पौने छह बजे विपुल कुमार अपने साथियों अमन कुमार और छत्रपाल सिंह के साथ दुकान पर पहुंचे थे। वहां सभी ने साथ बैठकर ढोकला, ब्रेड पकोड़े और कोल्ड ड्रिंक का आर्डर किया। बताया गया कि जब ढोकले का पैकेट खोला गया तो उसमें मरा हुआ कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कीड़ा ढोकले पर साफ दिखाई दे रहा था। मामले की तुरंत दुकान कर्मचारियों और मैनेजर से शिकायत की गई। आरोप है कि पहले मामले को हल्के में लिया गया और बाद में बहस की स्थिति बन गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को दी और दुकान की जांच कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में इस तरह की लापरवाही आम जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। खाद्य विभाग ने कीड़े सहित ढोखला जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें