माघ मेला–2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा भूपियामऊ रूट डायवर्जन का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
माघ मेला–2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 17.01.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत भूपियामऊ रूट डायवर्जन स्थल पर तैनात यातायात ड्यूटी में लगे पुलिस बल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, डायवर्जन की प्रभावशीलता तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता का गहनता से जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि मेला अवधि एवं पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।












