पदोन्नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बनीं निरीक्षक श्रीमती नमिता सिंह; पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने कंधे पर ‘सिल्वर स्टार’ लगाकर दी शुभकामनाएं
संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार
आज दिनांक 06.05.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में तैनात महिला निरीक्षक नागरिक पुलिस श्रीमती नमिता सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिला सहायता प्रकोष्ठ में कार्यरत श्रीमती नमिता सिंह के कंधे पर सिल्वर स्टार लगाकर उन्हें इस नई उपलब्धि की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे और पदोन्नत अधिकारी को सफल कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। श्रीमती नमिता सिंह वर्तमान में महिला सहायता प्रकोष्ठ (Women Assistance Cell) में महिला निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की गई है।












