Badaun: डोली की जगह उठी अर्थी: शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन दीक्षा की मौत

डोली की जगह उठी अर्थी: शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन दीक्षा की मौत, हल्दी-मेहंदी में नाचती दिखी थी

UP बदायूं : शादी का घर था, चारों ओर खुशियों की रौनक थी, लेकिन चंद घंटों में ही यह खुशी मातम में बदल गई। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में रविवार रात दुल्हन दीक्षा की अचानक मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही घर में कोहराम मच गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, दीक्षा पूरी तरह स्वस्थ थी। हल्दी और मेहंदी की रस्मों में उसने खूब उत्साह से हिस्सा लिया था। फोटोशूट कराए, डांस किया और रिश्तेदारों के साथ समय बिताया। लेकिन रात होते-होते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।

परिवार की इकलौती बेटी थी दीक्षा

दीक्षा दिनेश पाल सिंह की इकलौती बेटी थी। चार भाइयों में सबसे बड़ी दीक्षा बीए की छात्रा थी और परिवार की दुलारी। शादी को लेकर वह बेहद उत्साहित थी और अपनी रस्मों में भी पूरी तरह सक्रिय रही। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शादी की खुशियों में मातम

घर को सजाया गया था, बारात के स्वागत की तैयारियां पूरी थीं। परिजनों ने बताया कि दीक्षा की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें अभी कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर डाली थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दुल्हन की डोली के बदले उसकी अर्थी उठेगी।

स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असल वजह साफ होगी।

ये भी पढ़ें प्रयागराज: नाराज व्यापारियों का पुलिस चौकी में दिखा हुजूम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें