प्रयागराज: नाराज व्यापारियों का पुलिस चौकी में दिखा हुजूम

नाराज व्यापारियों का पुलिस चौकी में दिखा हुजूम

शिफ्टिंग को लेकर एकजुट हुए व्यापारी, अधिकारियों से मदद की लगाई गुहार 

संवाददाता मोहम्मद बेलाल

प्रयागराज : लालगोपालगंज  नगर पंचायत के जेठवारा मार्ग इन दोनों जाम के झाम में जूझ रहा है। प्रशासन ने जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कई बार जद्दोजेहद किया परंतु सब्जी व्यापारी अपनी रोजमर्रा की कमाई के लिए फुटपाथ पर व्यापार करते रहे। इस बाबत में नगर प्रशासन ने ठोस कदम उठाते हुए व्यापारियों के लिए एक जगह मुहैया कराया जहां सभी व्यापारियों को जाने के लिए आज आधिकारिक मोहर लग गई है।

लालगोपालगंज में भीषण जाम की समस्या कई सालों से लगातार होती आ रही है जिसमें नगर प्रशासन कई बार जेठवारा मार्ग के दोनो ओर पटरी दुकानदारों के लिए सीमांकन किया एवं कई बार अतिक्रमण को हटाने के लिए लोगों के घरों को बुलडोजर से आगे के हिस्से को जमींदोज किया गया परंतु छोटे व्यापारी सब्जी विक्रेता के लिए कोई जगह सुनिश्चित नहीं किया। बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति का जाम के कारण एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसके पैर में गंभीर चोटें आई जिसको देखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनीम जी अग्रवाल व मुजीद फारूकी द्वारा कठोर कदम उठाते हुए नगर पंचायत दफ्तर में छोटे व्यापारियों को शिफ्टिंग करने के लिए दबाव बनाया जिससे आधिकारिक तौर पर तिराहा पुलिस बूथ के समीप सभी व्यापारियों को दुकान लगाने की कड़ा निर्देश दिया गया है। हालही में छोटे दुकानदारों को कमाई के लिए बहुत कठिनाई वाला समय से जूझना पड़ रहा है। कुछ छोटे व्यापारी ऐसे हैं जो एक दिन की कमाई से उनके घरों का चूल्हा जलता है और बच्चों का पालन पोषण होता है।

यही वजह है व्यापारियों के दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए नाराजगी जताई जा रही है जिससे उनको भय है कि वहां रोजाना की तरह नई जगह में कमाई नहीं हो पाएगी जिससे उनके घरों और परिवारों पर भारी संकट का प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल रविवार को पुलिस प्रांगण में सभी व्यापारी व व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के समक्ष नगर पंचायत द्वारा तय किया गया नई जगह पर दुकान लगाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे व्यापारियों में नाराजगी सहित उदासी का बादल छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें पति बना रोडा, प्रेमी संग मिलकर विवाहिता ने रची हत्या की साजिश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें