प्रतापगढ़ में फायर विभाग का सघन अभियान, निजी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई जांच

प्रतापगढ़ में फायर विभाग का सघन अभियान, निजी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई जांच

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। शहर में मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर विभाग ने सोमवार को निजी अस्पतालों में व्यापक फायर ऑडिट अभियान चलाया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए कई अस्पतालों का निरीक्षण किया गया और जहां भी कमियां मिलीं, वहां अस्पताल प्रबंधन को तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।

फायर विभाग की टीम ने मां जगदंबा, रॉयल, सिटी, न्यू हिंद, डिवाइन, न्यू लाइफ केयर और जीवन दीप समेत कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पतालों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन की तैयारियां तथा अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। जहां आवश्यक सुधार की जरूरत पाई गई, वहां तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।

फायर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे फायर ऑडिट अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें