पट्टी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की तलाशी तेज

प्रतापगढ।पट्टी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की तलाशी तेज

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । बाईपास तिराहे पर पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट चालकों को चेतावनी

पट्टी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पट्टी कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पट्टी कोतवाली पट्टी नगर के बाईपास तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट तेज रफ्तार से चलने वाले चालकों को रोककर सख्त हिदायत दी गई और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।यह अभियान पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह भदोरिया के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनसुनवाई में सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें