बलरामपुर: गनवरया में 17 सितम्बर को होगा उर्से इरफाने मिल्लत का आयोजन
संवाददाता – अब्दुल मजीद बलरामपुर (तुलसीपुर)। गनवरया की पवित्र धरती पर 17 सितम्बर दिन बुधवार को उर्से इरफाने मिल्लत का आयोजन किया जाएगा। यह सालाना उर्स पीरे तरीकत हजरत सय्यद इरफानुद्दीन अलैहिररहमह की याद में मनाया जाता है, जो यहीं आराम फरमा हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर बड़े-बड़े उलमा और मशाईख शिरकत करेंगे तथा लोगों को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर खानकाहे गनवरया के पीरे तरीकत हजरत सय्यद फैजानुद्दीन ने तमाम मुसलमानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फ्यूज-ओ-बरकात हासिल करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन कर के सीरीज किया अपने नाम












