फूलन देवी की जयंती पर एटा में गरमाया मुद्दा, निषाद पार्टी ने हत्याकांड की CBI जांच की उठाई मांग

फूलन देवी की जयंती पर एटा में गरमाया मुद्दा, निषाद पार्टी ने हत्याकांड की CBI जांच की उठाई मांग

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को एटा में निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन बलदेव सहाय स्थित निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप के आवास पर किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने फूलन देवी को शोषित, वंचित, दलित एवं महिलाओं के अधिकारों की प्रखर आवाज बताते हुए उनके संघर्ष को याद किया।

महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष सर्वेश गिहार ने कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन सामाजिक संघर्ष और महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाने का प्रतीक रहा है।

जयंती कार्यक्रम के दौरान फूलन देवी की हत्या के मामले को लेकर भी मुद्दा गरमाया। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और कश्यप-निषाद समाज को न्याय मिल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज लंबे समय से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करता रहा है।

कार्यक्रम में ओमलक्ष्मी, राजू कश्यप, वेद सिंह कश्यप, असद अब्बास, रवि कश्यप समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को नमन किया.

ये भी पढ़ें मारहरा में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें