राज्यसभा में उठा प्रयागराज को एम्स का दर्जा देने का मुद्दा 

राज्यसभा में उठा प्रयागराज को एम्स का दर्जा देने का मुद्दा 

संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना के ग्राम राजापुर बिंधन के निवासी सांसद अमर पाल मौर्य ने एसआरएन अस्पताल को एम्स बनाने की उठाई मांग प्रयागराज। राज्यसभा सांसद श्री अमर पाल मौर्य ने 29 जनवरी 2026 को राज्यसभा में ज़ीरो ऑवर के दौरान उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जनपद प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का दर्जा दिए जाने का विषय उठाया। उन्होंने इसे अत्यंत जनहित और राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा बताया।सांसद ने कहा कि प्रयागराज पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य भारत को जोड़ने वाला प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, जहाँ कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर के साथ-साथ चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर तथा मध्य प्रदेश के सतना और रीवा जैसे जिलों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार किया है। एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो चुकी है, एमबीबीएस व पीजी सीटों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है तथा उत्तर प्रदेश में ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ नीति के तहत 86 मेडिकल कॉलेज संचालित या निर्माणाधीन हैं।श्री मौर्य ने मांग की कि जिस प्रकार लखनऊ के लोहिया अस्पताल को संस्थान का दर्जा दिया गया, उसी तर्ज पर एसआरएन अस्पताल को रीजनल मेडिकल हब के रूप में विकसित कर एम्स का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एम्स की स्थापना से मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के बीच मौजूद स्वास्थ्य असमानता दूर होगी और लगभग 4 करोड़ लोगों को सस्ती, विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की श्रीं अमर मौर्य संसद सदस्य राज्य सभा के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री व काशी क्षेत्र प्रभारी भी है। राजापुर बिंधन के लोग सदन में जनहित के इस मुद्दे को उठाने पर श्री अमरपाल मौर्य का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें