माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वाधान में दिनांक 01/02/2026को दिन रविवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिवर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा आमजन को उचित विधिक परामर्श दिलाने न्याय सुलभ करने एवं प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवाओं संबंधित योजनाओं में सहयोग देकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 06 परा विधिक वालंटियर्स/ अधिकार मित्र, नरेन्द्र सिंह परिहार, यशपाल सिंह, देवराज सिंह, हेतराम, धनदेवी, अंजली, को माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार जी के द्वारा साल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार जी, अपर जनपद न्यायाधीशगण सर्वश्री दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, संजय कुमार तथा सी जे एम श्री घनश्याम शुक्ला,सिविल जज जयवीर सिंह, व दीपिका रानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिलगण शिव नरेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता, परिवार कल्याण समिति की सदस्यगण गुंजा जैन, भावना गुप्ता, मालती देवी, शिवांगी तिवारी, वाणी मिश्रा के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी फर्रुखाबाद के उपाध्यक्ष शीश मेहरोत्रा जिला प्रशासन की डॉ रंजना राणा तथा पत्रकार सतीश गुप्ता को जनपद न्यायाधीश द्वारा साल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा प्रचलित कार्यों तथा विधिक जानकारी देकर मेला श्री रामनगरिया पांचाल घाट फर्रुखाबाद के सभागार में उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्व सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनमानस से अपील की गई कि कार्यक्रम से विधिक प्राप्त कर अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी जागरूक करने का काम करें अपर जनपद न्यायाधीश श्री मेराज अहमद द्वारा गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया,जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार जी द्वारा अपने उद्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार तथा डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र कुमार राणा व कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस तथा सभी न्यायाधीश गण, अधिवक्ता बंधुओं को धन्यवाद व आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया जादूगर गोगा द्वारा अपने जादू के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें