इंदौर में सुनाई के साथ दिखाई भी देगी।छत्रपति शिवाजी महाराज की अनसुनी कहानियां:-250 कलाकारों द्वारा हाईलाइट मंचन।

इंदौर में सुनाई के साथ दिखाई भी देगी।छत्रपति शिवाजी महाराज की अनसुनी कहानियां:-250 कलाकारों द्वारा हाईलाइट मंचन। 

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर। छत्रपति शिवाजी महाराज के आदम्य साहस और उनके बलिदान की अनसुनी कहानियों को लेकर इंदौर नगर में एक भव्य नाट्यम मंचन, शिवशाही होने जा रहा है। संस्था शिवराय द्वारा इसका मंचन 27 मई से 31 मई तक पांच दिवसीय, स्थान दशहरा मैदान मे हर दिन शाम 7: 00बजे से किया जाएगा। यह भव्य मंचन केवल नाटक ही नहीं बल्कि स्वराज्य, शौर्य, और हिंदूगौरव को समर्पित एक सांस्कृतिक आंदोलन है। अब तक यह भव्य मंचन महाराष्ट्र और गोवा के शहरों में हो चुका है। संस्था शिवराय के संस्थापक श्री भूपेंद्र अडसूले ने बताया कि महाराज शिवाजी के विचारों को जन-जन तक खासकर बढ़ती युवा पीढ़ी तक पहुंचने के लिए इस महा नाट्य काआयोजन किया जा रहा है। इसमें 250 कलाकारों द्वारा महाराज शिवाजी की गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा। यह मंचन 120 फीट लंबे 80 फीट चौड़े और पांच मंजिला किले के भव्य रूप 18 फीट लंबे जहाज पर दर्शाया जाएगा। जो अपने आप में ही शिवाजी महाराज का कोकण विजय अभियान अलग अनुभव देगा। इसके लेखक और निर्देशक महेंद्र वसंतराव महाडिकहै। आपने बताया इसमें लगने वाला भव्य सेट राजसी परिधान, दमदार अभिनय, लाइटिंग और संगीत इस भव्य मंचन की जान होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें