जलेसर फायरिंग कांड: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

जलेसर फायरिंग कांड: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा:  जलेसर स्थित एमजीएम ग्राउंड में शुक्रवार को हुए फायरिंग और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्याम कुमार और विवेक कुमार, दोनों निवासी ग्राम मंडनपुर नगला शास्त्री थाना जलेसर शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया।

प्रभारी ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एमजीएम ग्राउंड में राका और शाका ग्रुप के बीच वर्चस्व की लड़ाई के चलते दोनों पक्षों में दर्जनों राउंड गोलियां चली थीं। इस घटना से क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई थी। आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चार मोटरसाइकिलें व पांच खोखे कारतूस बरामद किए। घटना के बाद सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार द्वारा 17 नामजद और 35-40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें गजेंद्र सिंह चौहान पुनः बने क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष, देव सोलंकी को सौंपी गई युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें