जरूरी खबर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव

बदला गया स्कूल का समय, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों पर लागू

प्रयागराज जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। तापमान में तेज़ बढ़ोतरी के कारण लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

यह आदेश प्रयागराज जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा, जिसमें सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी स्कूल शामिल हैं। अब स्कूलों का संचालन 1 मई से अगले आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक किया जाएगा।

गर्मी की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय बच्चों के हित में लिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 15 मई से विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से बचाया जा सके और शिक्षण कार्य भी सुचारु रूप से चलता रहे।

ये भी पढ़ें श्रद्धालु को थप्पड़ मारते दरोगा का वीडियो वायरल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें