ग्रेटर नोएडा सै०37 में शहर के एकमात्र नि: शुल्क स्टेडियम जोनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को बचाने की लड़ाई में शहरवासियों का साथ दें ओर क्षेत्र के खिलाड़ियों, किशोरों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों का आक्रोश जिम्मेदार लोगों तक पहुचाने का कार्य करके जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर




ग्रेटर नोएडा सै०37 में शहर के एकमात्र नि: शुल्क स्टेडियम जोनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को बचाने की गुहार लगाई श्री योगी आदित्यनाथ जी,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश शासनमुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन,लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226001 विषय:- क्षेत्रीय खेल परिसर(ज़ोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) ब्लॉक-B, RHO 2, सेक्टर 37, ग्रेटर नोएडा स्थित खेल मैदान में अनैतिक रूप से बनाये जा रहे हॉकी स्टेडियम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने व क्षेत्रीय खेल परिसर के मूल रूप में बनाएं रखने हेतु निवेदन। महोदय,सविनय निवेदन ये है कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 के क्षेत्रीय खेल परिसर(ज़ोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) ब्लॉक-B, RHO 2, सेक्टर 37 में स्थित क्रीड़ा स्थल क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं सैक्टर निवासी बच्चें-किशोर, युवाओं, वयस्क ,वयोवृद्ध, महिलाएं द्वारा पिछले कई दशक से दर्जनों प्रकार के खेलों, शारीरिक व्यायाम ओर प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा तैयारी, जनजागरण अभियान, स्वछता अभियान के लिए प्रयोग में है। क्षेत्र के सैकड़ो युवाओ ने इस खेल मैदान का उपयोग करके भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल एवं राज्य स्तरीय पुलिस बल की भर्ती परीक्षाओं में सफलता पायी है, कई बच्चों ने खेलो में सफलता पाई है। यह क्रीड़ा स्थल विगत लगभग 15 वर्षों से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन ला रहा है यहां इस खेल परिसर में प्रतिदिन बच्चे-किशोर-युवा-वयस्क अपनी-अपनी रुचि के अनुसार खेलों का अभ्यास करते हैं जैसे कि क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़ लगाना, गोला-फैंक , डिस्कस थ्रो, भाला फैंक, ऊँची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, बॉलीबाल, कबड्डी एवं कुश्ती इत्यादि। 7 जून 2026 रविवार के दिन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस क्रीड़ा स्थल को विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया यह सूचना प्राप्त होने के उपरांत क्षेत्रवासियों के मन आहत है। स्टेडियम के निर्माण से इस खेल मैदान की 80% जमीन हॉकी के लिए प्रयोग में आएगी, स्टेडियम बनने से खेल मैदान में आमजन की एंट्री बंद हो जाएगी और ग्रेटर नोएडा शहरवासियों को वर्तमान में निःशुल्क मिल रही ये सुविधा बंद हो जाएगी जिससे किशोरों-युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा और ये ग्राउंड के हॉकी के आयोजनों में यदा कदा उपयोग में आएगा और बिना किसी मेट्रो अथवा बस सेवा की कनेक्टिविटी के कारण दूर से यँहा पहुचना कठिन होगा और आयोजनों के समय क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की समश्या शुरू हो जाएगी। अतः सभी क्षेत्रवासियों का माननीय विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से विनम्र निवेदन है कि प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम का निर्माण अन्य स्थान पर किया जाए एवं सेक्टर 37 क्षेत्रीय खेल परिसर को अपने मूल स्वरूप में रखा जाए ऐसे होने से समस्त क्षेत्र वासियों के गरिमा पूर्ण स्वस्थ जीवन का अधिकार भी संरक्षित रहेगा। क्षेत्रवासियों की प्रमुख माँग व तर्क इस प्रकार हैं:-1. वर्तमान में ये खेल मैदान शहर का एकमात्र निःशुल्क मैदान है जो शहर व क्षेत्र के आम जनमानस के लिए निःशुल्क उपलब्ध है, शहीद विजय सिंह पथिक जैसे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स आज तक सुचारू रूप से संचालित नही हो पाए और प्रति घंटे के हिसाब से लगाया गए एंट्री टिकट के कारण आम जन व गरीबो की पहुँच से दूर भी हैं। 2. वर्तमान में खेल परिसर दर्जनभर खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़ लगाना, गोला-फैंक , डिस्कस थ्रो, भाला फैंक, ऊँची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, बॉलीबाल, कबड्डी एवं कुश्ती, मैराथन, ताइक्वांडो इत्यादि में प्रयोग में है, स्टेडियम बनने पर कवेल 2~3 खेलों तक सीमित हो जाएगा। शहर का गरीब व मिडिलक्लास तबका इस स्टेडियम योजना के कारण इस निःशुल्क सुविधा से वंचित हो जाएगा और हॉकी फैडरेशन का व्यक्तिगत मैदान बनकर रह जाएगा ऐसे में माननीय प्रधानमंत्री जी का खेलो इंडिया का सपना भी सपना ही रह जाएगा क्योंकि गरीब व उपेक्षित जनता खेलो से वंचित हो जाएगी। 3. सैकड़ो युवाओ ने इस खेल मैदान का उपयोग करके भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल एवं राज्य स्तरीय पुलिस बल की भर्ती परीक्षाओं में सफलता पायी है, कई बच्चों ने खेलो में भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाई है। 4. वर्तमान में ग्राउंड में 400 व 800 मीटर के 2 कच्चे ट्रैक स्थानीय युवकों ने बनाये हुए है जो इसका आधार है, स्टेडियम बनते ही ये समाप्त हो जाएंगे। 5. अफ्रीकी देशों के सैकड़ों हजारों विद्यार्थी भी इस मैदान में दैनिक रूप से फुटबॉल खेलतें है, स्टेडियम बनने से ये भी रोष है। 6. ये खेल परिषर महिलाओं, बुजुर्गों व आसपास के निवासियों के द्वारा योग, प्राणायाम, मेडिटेशन, प्रातः-सांय की सैर आदि में प्रयोग के कारण लोगो के लिए संजीविनी का कार्य कर रहा है। 7. स्थानीय निवासियों की प्राधिकरण से माँग है कि खेल परिषर में मूलभूत सुविधाएँ जैसे सौचालय, पीने के पानी, बैठने के लिए बैंच, गेटों पर सुरक्षा गार्ड व प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। 8. हज़ारों युवाओं व खिलाड़ियों की लंबे समय से इस ग्राउंड में ओपन जिम बनाने की माँग पर भी आज तक कोई सुनवाई नही हुई है इसका संज्ञान प्राधिकरण को अवश्य लेना चाहिए। हम सभी क्षेत्रवासी ग्रेटर नोएडा प्रधिकरण व स्थानीय प्रशासन से करबद्ध निवेदन कर रहें है कि जनता की आवाज को सुना जाए और आमजन खेल, रोजगार व स्वास्थ्य गतिविधियों के निःशुल्क केंद्र जोनल स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ न कि जाए हमारी माँग पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर हम सभी क्षेत्रवासी इस विषय पर जन आंदोलन करने ओर स्टेडियम निर्माण कार्य को रोकने के लिए मजबूर होंगे जिसका उत्तरदायित्व प्राधिकरण व प्रशासन पर होगा।धन्यवाद,सभी स्थानीय क्षेत्र वासी व RWA टीम।हस्ताक्षर युक्त पृष्ठ प्रार्थनापत्र के साथ नत्थी किये गए है ।












