बलरामपुर: 9 जुलाई को सोनपुर में होगा जलसाए शहीदे आज़म, ईशा के बाद सजेगी रूहानी महफ़िल

9 जुलाई को सोनपुर में होगा जलसाए शहीदे आज़म, ईशा के बाद सजेगी रूहानी महफ़िल

हुजूर सैय्यद फैजानुद्दीन गनवरया की सरपरस्ती में होगा आयोजन, ख्यातिलब्ध उलेमा और नातख़्वान करेंगे शिरकत

बलरामपुर: जामिया अहले सुन्नत कादरिया नईमिया, सोनपुर भाभर के मैदान में आगामी 9 जुलाई (बुधवार) को ईशा की नमाज के बाद जलसाए शहीदे आज़म का आयोजन किया जाएगा। इस पाक महफ़िल की सरपरस्ती हुजूर सैय्यद फैजानुद्दीन गनवरया साहब करेंगे।

कार्यक्रम में खास मेहमान वक्ता के रूप में हजरत मौलाना कमाल अहमद जमदाशाही और हजरत मौलाना आबिद रज़ा धानेपुरी शिरकत करेंगे और अपने प्रेरणादायक खिताब से दीनी और समाजी मुद्दों पर रौशनी डालेंगे।

इस मौके पर शायरे अहले सुन्नत शहाबुद्दीन तुलसीपुरी और अजमल रज़ा गोंडवी अपनी पुरअसर नातों से महफ़िल में इश्क-ए-रसूल का रंग घोलेंगे।

इस आयोजन की जानकारी रजाए मुस्तफा नौजवान कमेटी सोनपुर ने दी है। कमेटी के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस रूहानी जलसे को कामयाब बनाएं।

ये भी पढ़ें लखनऊ: सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़कीं मायावती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें