धूमधाम से निकली कलश यात्रा,मुख्य यजमान राजरानी व कुंजबिहारी दुबे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर रख निकली आस्था का कलश

धूमधाम से निकली कलश यात्रा,मुख्य यजमान राजरानी व कुंजबिहारी दुबे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर रख निकली आस्था का कलश

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

संवाददाताअमित शुक्ला

प्रतापगढ़ कुंडा विकासखंड बिहार के ग्रामपंचायत तिवारी महमदपुर में सोमवार से सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
संवाददाता अमित शुक्ला
कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। वैदिक विद्वानों द्वारा पूजित कलश को मुख्य यजमान राजरानी दुबे और कुंजबिहारी दुबे अपने सिर पर रखकर निकले। यह कलश यात्रा कथा के विधिवत शुभारंभ का प्रतीक थी।कलश यात्रा मुख्य यजमान के घर से निकल कर कमासिन बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर के बाद मां कामाक्षी देवी धाम पर पहुंच कर पूजन अर्चन के बाद समाप्त हुई।
आयोजित कथा में आचार्य घनश्याम जी महाराज अपनी मधुर वाणी से भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।
कलश यात्रा के दौरान डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर भक्तजन थिरकते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि तिवारी महमदपुर हर्षवर्धन सिंह, पंकज द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, तोयज द्विवेदी, पीयूष द्विवेदी, देव द्विवेदी, लालजी द्विवेदी, राजमणि तिवारी, गंगा प्रसाद पांडेय, राकेश तिवारी, दिवाकर शुक्ला, दिवाकर मिश्रा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें