आंधी के बाद भी माघी फीडर ठप, ग्राम प्रधानों ने खुद हटवाए पेड़ — बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

आंधी के बाद भी माघी फीडर ठप, ग्राम प्रधानों ने खुद हटवाए पेड़ — बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

संवाददाता: दैनिक चक्र

बहोरिकपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में आई तेज आंधी के बाद जहां एक ओर किशुनी फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, वहीं माघी फीडर (विद्युत उपकेंद्र बहोरिकपुर) से जुड़े गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, आंधी के दौरान गिरे पेड़ों को माघी फीडर क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधानों द्वारा स्वयं हटवाया गया, ताकि बिजली बहाली में कोई अवरोध न रहे। इसके बावजूद संबंधित फीडर की आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की ओर से अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय से बिजली न मिलने के कारण आमजन को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द माघी फीडर की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में युवक के नहर में कूदने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें