मैनपुरी में युवक के नहर में कूदने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

मैनपुरी में युवक के नहर में कूदने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

संवादाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने परिवार के सामने ही इटावा ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। घटना जवापुर पुल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।जानकारी के अनुसार रठेरा गांव निवासी 22 वर्षीय शिबू पुत्र प्रमोद कुमार किसी बात को लेकर परिवार के साथ जवापुर पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण युवक देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दन्नाहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। युवक के न मिलने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और जल्द युवक की तलाश का भरोसा दिया। वहीं युवक की खोज के लिए एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें