लालगंज — स्थानिय प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने हनुमान जी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सफल आयोजन किया

लालगंज — स्थानिय प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने हनुमान जी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सफल आयोजन किया

संवाददाता: सदानन्द द्विवेदी लालगंज (प्रतापगढ़)

आज स्थानीय चेयरपर्सन प्रतिनिधि श्री संतोष द्विवेदी ने जलेसरगंज मार्ग स्थित साईं की कुटी वार्ड, उदयपुर में परम पूज्य परमेश्वर की असीम कृपा से भगवान हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा एवं वर्षगाँठ के पावन अवसर पर भंडारा एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र प्रसाद मोर्या के समन्वय एवं संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित भक्तों ने प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन पूजन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने सभी क्षेत्रवासियों को इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ दीं और हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति सहित सभी स्वयंसेवकों को आभार व्यक्त किया गया। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आनंदित होते हुए प्रार्थना की कि प्रभु हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें