लेखपाल संघ भवन बना गंदगी का केंद्र, मच्छरों से बढ़ा संक्रमण का खतरा

लेखपाल संघ भवन बना गंदगी का केंद्र, मच्छरों से बढ़ा संक्रमण का खतरा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत अयोध्या, मिल्कीपुर: मिल्कीपुर तहसील परिसर में स्थित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ भवन इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है। भवन के मुख्य गेट के सामने फैली जंगल झाड़ियां और कूड़े के ढेर ने न सिर्फ भवन की शोभा बिगाड़ी है, बल्कि मच्छरों के प्रकोप को भी बढ़ा दिया है, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है।

इस भवन में मिल्कीपुर तहसील के सभी लेखपाल बैठते हैं और विभागीय कार्यों का निपटारा करते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, अधिवक्ता और अन्य लोग अपने कार्यों के लिए यहां आते हैं। लेकिन गेट के सामने फैली गंदगी और उगी झाड़ियों ने सभी को परेशान कर दिया है।

स्थानीय नागरिकों में रामकुमार, फतेह बहादुर, रमेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप और सीताराम सहित कई लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि झाड़ियों में मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। तहसील परिसर का अन्य क्षेत्र भी इसी तरह गंदगी से अटा पड़ा है।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर परिसर को साफ कराने की मांग की है, ताकि लेखपालों सहित आम नागरिकों को बीमारियों से बचाया जा सके और एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।

ये भी पढ़ें एटा: 2 अगस्त को तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगे जनसुनवाई

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal