एटा: 2 अगस्त को तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगे जनसुनवाई

2 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम एटा सदर तहसील में करेंगे जनसुनवाई, जनता से भागीदारी की अपील

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा, शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनपद एटा की तीनों तहसीलों एटा सदर, जलेसर और अलीगंज —में शनिवार, 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

संशोधित रोस्टर के अनुसार, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह स्वयं तहसील एटा सदर में जनसुनवाई करेंगे। तहसील जलेसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य तथा तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

खास बात यह है कि एटा सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें, समस्याएं या मांगों से संबंधित प्रार्थना-पत्र लेकर समाधान दिवस में अवश्य भाग लें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। यह दिन नागरिकों को अपनी आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक अहम अवसर प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें यमुना किनारे बसे गांवों में डीएम का दौरा, स्टीमर से लिया बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायज़ा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें