वन विभाग की टीम द्वारा गोविंदपुरम में 7 घंटे के सर्च ऑपरेशन में स्कूल परिषद ग्रीनफील्ड स्कूल से पकड़ा गया तेंदुआ

वन विभाग की टीम द्वारा गोविंदपुरम में 7 घंटे के सर्च ऑपरेशन में स्कूल परिषद ग्रीनफील्ड स्कूल से पकड़ा गया तेंदुआ

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद। शहर के गोविंदपुरम स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर में एक तेंदुए के घुस आने की खबर फैली। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ स्कूल के बाहर जुटने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कवि नगर पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। साथ ही उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब सात घंटे से अधिक समय तक चले संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम ने बेहद सतर्कता के साथ स्कूल परिसर की तलाशी ली। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूल के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया था। स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई। 7 घंटे लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से काबू कर लिया। उसे बेहोश कर पिंजरे में बंद किया गया और सुरक्षित बाहर लाया गया। पिंजरे को पूरी तरह से कवर किया गया था, जिसके चलते मीडिया कर्मियों को भी तेंदुए की तस्वीर लेने का अवसर नहीं मिल सका अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भविष्य में ऐसी किसी भी वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें