लव मैरिज का दर्दनाक अंत: पति ने पत्नी का गला रेतकर ली जान

बागपत: लव मैरिज करने वाली पत्नी का गला काटकर की हत्या, पति ने खुद दी पुलिस को सूचना

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति प्रशांत को शक था कि उसकी पत्नी पूजा (28) किसी और से भी फोन पर बात करती है। जब शक यकीन में बदला, तो उसने गुस्से में आकर अपने मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी का गला काट डाला।

हत्या के बाद प्रशांत करीब 15 मिनट तक शव के पास बैठा रहा और फिर खुद ही पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने बताया कि आठ साल पहले उसने सहारनपुर की पूजा से लव मैरिज की थी और तभी चेतावनी दी थी कि अगर कभी धोखा मिला, तो वह जान ले लेगा। प्रशांत ने पुलिस को बताया, “मैंने पहले ही कह दिया था… धोखा दिया तो मार दूंगा। आज वही किया।”

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें काश मैं भी मर जाता…” भारत के हमले के बाद फूट-फूटकर रोया मसूद अजहर, जैश सरगना का पूरा कुनबा खत्म

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें